कोंडागांव: यादव समाज भवन कोंडागांव में आयोजित हुई सामाजिक बैठक, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव हुई कार्यक्रम में शामिल
कोंडागांव के चिखलपुटी स्थित यादव समाज भवन में 16 मार्च को यादव समाज की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस बैठक में महिला उत्थान एवं सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा की गई। वर्षा यादव ने सामाजिक जनों को बताया कि 16 मार्च से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। हमे एक मजबूत सरकार बनाना है।