कोंडागांव: लोकसभा निर्वाचन हेतु गठित मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी की जिला कार्यालय में हुई बैठक, जिले के पत्रकार हुए शामिल
कोंडागांव जिला कार्यालय में 17 मार्च को लोकसभा निर्वाचन हेतु मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अनुपालन में प्रत्येक प्रत्याशी को अपने प्रचार-प्रसार के विज्ञापनों का जिला स्तरीय MCMC प्रकोष्ठ से अधि प्रमाणन करना आवश्यक है।