कोंडागांव: घोड़ागांव एनएच 30 में तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ागांव नेशनल हाईवे 30 पर आज रविवार की दोपहर जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में बाइक में सवार एक ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिसे पुलिस एवम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी घायल ग्रामीण की पहचान नही हो पाई है।