सिकंदरपुर: सरयू नदी की कटान से प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
बलिया के बांसडीह क्षेत्र में सरयू नदी की कटान से उत्पन्न संकट को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ठोकर निर्माण, पुनर्वास, मुआवजा और संरचनात्मक सुधारों की मांग पर जोर दिया गया है।