बैरिया: बलिया के अधूरे राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा होगा, अप्रैल में मिला बजट
Bairia, Ballia | Oct 28, 2026 बलिया के नौरंगा में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण सात सालों से अधूरा है। अधूरे भवन की दीवारों में दरारें और परिसर में काई जमने से गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अप्रैल में बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे नौरंगा के छात्रों को स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट शिक्षा मिल सकेगी।