मैहर: मैहर में 'सुरक्षित बचपन और जिम्मेदार नागरिकता' के लिए सृजन संवाद कार्यक्रम संपन्न
मैहर। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सृजन संवाद योजना” के तहत सांदीपनि स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।