रामगंजमण्डी: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दरा से किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम
रामगंजमंडी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को दरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हंसराज मीना भवानीमंडी के गुराड़िया गांव का निवासी है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 27 फरवरी को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रामगंजमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।