🚨 कौशांबी पुलिस की बड़ी सफलता, 22 लाख रुपये के 103 गुमशुदा मोबाइल बरामद!
एसपी सत्यनारायण के निर्देशन में चला अभियान, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे।
📍 कौशांबी। मोबाइल खोने के बाद उसकी वापसी की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
एसपी सत्यनारायण के निर्देशन में कौशांबी पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के 103 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
📱 बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।
🏆 सराय अकिल पुलिस ने मारी बाजी
मोबाइल बरामदगी में सराय अकिल थाना 15 मोबाइल के साथ जनपद में पहले स्थान पर रहा।
कोखराज – 13 मोबाइल
सैनी – 12 मोबाइल
पश्चिम शरीरा – 10 मोबाइल
चरवा – 8 मोबाइल
संदीपन घाट – 8 मोबाइल
मंझनपुर – 8 मोबाइल
करारी – 6 मोबाइल
कड़ा धाम – 6 मोबाइल
पिपरी – 5 मोबाइल
अन्य थानों की पुलिस टीमों ने भी मोबाइल बरामदगी में योगदान दिया।
एसपी सत्यनारा�
Manjhanpur, Kaushambi | Nov 27, 2026