महाराष्ट्र के अरुण और गुजरात के जगदीश राजपूत इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पैदल भारत यात्रा पर निकले हुए हैं। दोनों श्रद्धालु जब सलामतपुर, भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर पहुँचे, तब उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी साझा की। दोनों ने बताया कि उन्होंने अपनी पदयात्रा 1 जनवरी 2026 को नासिक महाराष्ट्र से प्रारंभ की थी।