टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर के 27 वार्डो में छाया जल संकट,केंद्रीय मंत्री के घर भी नहीं आ रहा नलों से पानी,नपा के टैंकर से हुई सप्लाई
टीकमगढ़ शहर में पिछले एक सप्ताह से जल संकट छा गया है।बरीघाट फिल्टर प्लांट में जामनी नदी का जलस्तर घट जाने से शहर के 27 वार्डों में दो दिन के अंतराल से नालों की सप्लाई की जा रही है।केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के बंगले पर भी नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है।आज नगर पालिका के टैंकर से उनके घर पर पानी पहुंचाया गया।जामनी नदी में पानी छोड़े जाने को लेकर कांग्रेस के वर्तमान और भाजपा के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है,बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।