शुक्रवार को मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत के ग्राम पंचायत सचिवालय में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोहला पंचायत की मुखिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मुखिया द्वारा लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लूंगी सहित विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।