तिजारा: भिवाड़ी में शनि जयंती पर विश्व सारथि फाउंडेशन ने आयोजित किया विशाल भंडारा, 1500 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
Tijara, Alwar | May 16, 2026 विश्व सारथी फाउंडेशन द्वारा शनिदेव जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 9 बजे शनि मंदिर संथालका में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में करीब 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में सब्जी, पूरी और हलवा परोसा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शनिदेव मंदिर में पाठ, पूजा और आरती के साथ हुई। फाउंडेशन का आयोजन मनोज शर्मा एवं रोजी शर्मा के नेतृत्व में किया गया।