भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जा रहे हैं। वे भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। यह बातचीत नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संभावित भारत दौरे से ठीक पहले हो रही है। हालांकि शी जिनपिंग के दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि वे इसमें शामिल होंगे। इससे शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का मौका भी मिल सकता है।
दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय आर्थिक, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर गहन चर्चा की है। कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक जयशंकर की रूसी राष्ट्रपति
Korba, Korba | Aug 24, 2026