कुलपहाड़: देवगन पूरा सहकारी समिति में भारी लापरवाही, खुले में पड़ा अनाज खा रहे जानवर, सचिव नदारद
देवगन पूरा सहकारी समिति में व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां किसानों का अनाज खुले में पड़ा हुआ है, जिसे जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। समिति परिसर में न तो उचित रखरखाव की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के इंतजाम दिखाई दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से तौल नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।