मोहड़ा: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
Muhra, Gaya | Apr 19, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के बासर गांव और फिरोजपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इसकी जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने रविवार की शाम 7 बजे बताया कि बासर गांव से वारंटी किशोरी राजवंशी तथा फिरोजपुर गांव से वारंटी टेनी यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।