मछलीशहर: मछली शहर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक कार्य रहा बंद, शोक में डूबा न्यायालय
पकड़ी निवासी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता राजबहादुर बिंद का गुरुवार को हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। साथी अधिवक्ता के निधन पर तहसील में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई और न्यायिक कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया।अधिवक्ता संघ के महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।