मछलीशहर: थाना मछलीशहर पुलिस ने जुलूस में फिलिस्तीन जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले 05 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मछलीशहर में सोमवार को बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने वाले पांच आरोपि को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में पेश किया। आरोपि की तरफ से जमानत प्रार्थना पत्र पड़ा। कोर्ट ने सभी आरोपि का आपराधिक इतिहास थाने से तलब करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।