मछलीशहर: जंघई फीडर से 25 वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उप जिलाधिकारी मछली शहर को सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने 25 वर्षों से जंघई फीडर लो वोल्टेज सप्लाई होने के कारण मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री संबोधित लो वोल्टेज सप्लाई में न्याय की गुहार का ज्ञापन सौपा। अन्ना ने मांग किया है कि जंघई फीडर को तीन हिस्सों में बाटकर पहला कसेरवा-बसेरवा में नया फीडर स्थापित किया जाए ।