अशोक नगर: शहर के विदिशा रोड सहित कई स्थानों पर समरसता यात्रा के आयोजन के लिए लोगों को किया आमंत्रित
विश्व हिंदू परिषद की समरसता यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह 11 बजे वाल्मीकि मंदिर से किया जाएगा। इस अवसर को सफल बनाने हेतु शनिवार को दोपहर 12 बजे से समरसता प्रमुख विकास जैन बल्ली के नेतृत्व में संपर्क अभियान चलाया गया। प्रांत अर्चक मंदिर प्रमुख डॉ. दीपक मिश्रा ने पीले चावल भेंट कर समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।