बालूमाथ: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव व श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न हुआ, काफी लोग मौजूद रहे
बालूमाथ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा उत्सव सह श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसकी शुरुआत भारत माता, ओम और सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात परम पवित्र भगवा ध्वज को स्थापित कर ध्वज को गुरु मानते हुए सभी ने अपनी-अपनी श्री गुरु दक्षिणा अर्पित किया।