मानपुर: मानपुर सहित अन्य स्थानों में धान बीज का नमूना अमानक मिला, विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध
Manpur, Umaria | Jul 14, 2026 कृषको के हितो एवं गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उमरिया जिले मे बीजो की गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है।इस दौरान राम दरबार बीज भंडार ग्राम बड़छड़,राम खाद एवं बीज भंडार मानपुर,दिव्या ट्रेडर्स ग्राम पड़वार,शुक्ला बीज भंडार मानपुर,नयन बीज भंडार बकेली द्वारा बेचे जा रहे धान बीज अमानक स्तर का पाए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।