तिजारा: भिवाड़ी फैक्ट्री में आगजनी का मामला, मालिक के भाई की हुई मौत, मालिक का दिल्ली में चल रहा इलाज
Tijara, Alwar | Jun 6, 2026 भिवाड़ी की यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में आग लगने के मामले में रामको मेटल फैक्ट्री के मालिक के भाई हरपाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 2:00 बजे रामको मेटल कंपनी के ऊपर रखे ऑयल टैंकर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। इसमें मालिक देवेंद्र यादव सहित उसका भाई और अन्य कर्मचारी झुलस गए थे।