फतुहा: रानीपुर गांव में उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू कुमार के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी की
Fatwah, Patna | Sep 10, 2026 रानीपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू कुमार के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर लिया है। चोरों ने घटना का अंजाम मेन गेट का ग्रिल काट कर दिया है। उपेंद्र सिंह ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत किया है। बताया है कि बाढ़ के पानी से घर घिर गया था इस कारण बंद कर दूसरे घर में चले गए थे इसी बीच गुरुवार को देखा कि घर में चोरी हो गया है।