कैलारस थाना क्षेत्र के बेहरारा गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, तभी पपीता नामक आदिवासी महिला अपने साथियों के साथ सड़क बनाने का काम कर रही थी, तभी अचानक मिक्सर ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई, जिसको जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है।