बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के बलुआ मंदिर के सामने सड़क किनारे अचेत पड़े मिले 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गगहा थाना क्षेत्र के बलुआ मंदिर के सामने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े 55 वर्षीय श्यामनारायण पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से गैस सिलेंडर लेने निकले श्यामनारायण को स्थानीय लोगों ने बेहोश हालत में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें पहले कौड़ीराम पीएचसी ले जाया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।