कायमगंज: कायमगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ और एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश
कायमगंज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ विनोद कुमार गौड़,एसडीम व सीओ ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। जो भी फरियादी अपनी समस्याएं लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए हैं संबंधित शिकायतों को जांच करवरकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि मिशन शक्ति अभियान चल रहा है खासकर कोई भी पीड़ित महिला अगर अपनी समस्या लेकर आती है। तो समाधान किया जाए।