राऊ: राऊ, एरोड्रम और राजेंद्र नगर में हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, महंगे शौक के लिए करता था लूट
Rau, Indore | Feb 1, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ धनराज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जिसमें आरोपी के कब्जे से कई तोला सोना और एक मोटरसाइकिल और एक देशी कट्टा बरामद किया है। जिसमें गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।