राऊ: इंदौर में कुत्तों के काटने के मामले बढ़े, नए साल में 4,000 से ज़्यादा मामले दर्ज
Rau, Indore | Jan 30, 2025 देश की सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान है। शहर में हर एक दिन 200 डॉग बाइट के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अगर बात की जाए आंकड़ों की तो 2025 में अभी तक 4 हजार से अधिक डॉग बाइट के मामले आए है। वहीं 2024 में 46 हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया था। वही हर दिन डॉग बाइट के मरीजों में इजाफा हो रहा।