राऊ: साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए क्राइम ब्रांच नगर निगम का करेगा सहयोग, कचरा वाहनों से बजेगा गाना
Rau, Indore | Jan 31, 2025 इंदौर में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर क्राइम ब्रांच ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। इस पहल के तहत, नगर निगम के डोर टू डोर कचरा वाहन में साइबर अपराधों के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए एक गाना चलाया जाएगा। इस गाने के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।