राऊ: केट चौराहे का नाम महान वैज्ञानिक डॉ. राजा रमन्ना के नाम पर होगा, निगम उनकी प्रतिमा भी स्थापित करेगा
Rau, Indore | Jan 29, 2025 इंदौर में राजेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में कैट चौराहे के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य की शुरुआत भी हो चुकी है। जिसको लेकर महापौर ने बताया कि कैट चौराहे का नाम अब डॉ. राजा रमन्ना चौराहा होगा। निगम द्वारा कैट के सहयोग से चौराहे पर रोटरी बनाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।