पटना ग्रामीण: पटना मेट्रो के उद्घाटन के बाद गुटखे की पीक वाली तस्वीर आई सामने, रील बनाने का अड्डा बना
कई सालों के इंतजार के बाद पटना वासियों को मेट्रो की सौगात मिली है, लेकिन मेट्रो के उद्घाटन के बाद ही लोगों की अजीबोगरीब हरकतें भी अब नजर आने लगी है। एक तरफ जहां लोगों की सुविधा के लिए पटना मेट्रो का उद्घाटन किया गया तो वहीं अब उद्घाटन के कुछ दिन बाद से ही पटना मेट्रो स्टेशन के अंदर जगह-जगह गुटके की पिक नजर आने लगी है।