पटना ग्रामीण: IRCTC घोटाले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी कोर्ट द्वारा आरोपी माने गए, तीनों के खिलाफ चलेगा केस
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटिंग से पहले हीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली के राहुल एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आरोपी मान लिया है। अब इस मामले में तीनों के खिलाफ केस चलेगा। कोर्ट ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई।