पटना ग्रामीण: पटना में दिलीप जायसवाल ने कहा, हम पांच पांडव चट्टानी एकता के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में जाएंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने NDA गठबंधन को लेकर सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे कहा कि हमारा गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहले से ही कहता आ रहा हूं कि हम पांच पांडव चट्टानी एकता के साथ बिहार विधानसभा के चुनाव में जाएंगे।