सागर नगर: तिलकगंज के झूला चौराहे पर लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग
तिलकगंज के झूला चौराहा स्थित लकड़ी के टाल में रविवार सुबह लगभग 5:00 बजे आग लग गई। टाल से धुआ उठता देख लोगों ने सूचना टाल मालिक हरविंदर सिंह और पुलिस को दी इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, हवा चलने से आग विकराल रूप ले चुकी थी ऊंची ऊंची लपटे उठ रही थी, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की फायरमेन को कड़ी मशक्कत करना पड़ रही थी।