सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान महिला ने आत्महत्या की
मकरोनिया थाना में आने वाले पदमाकर नगर निवासी एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।