सागर नगर: हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सागर में निकली विशाल वाहन रैली, जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा शहर
हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 4:00 से सागर शहर में विशाल वाहन रैली निकाली गई।वाहन रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी लोग हाथों में भगवा ध्वज थामे जय श्री राम के जय जय घोष लगा रहे थे। शाम 4:00 बजे हिंदू समाज के बड़ी संख्या में लोग खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में इकट्ठा हुए यहां से रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते होकर निकली।