सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते युवक पर हमला
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बरारू में पुराने विवाद के चलते दो स्थानीय निवासियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।