सागर नगर: स्वीडिश मिशन स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू, अभिभावकों ने कान्वेंट स्कूल की किताबें न मिलने की समस्या बताई
कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर स्वीडिश मिशन स्कूल में शनिवार शाम 4:00 बजे से तीन दिवसीय पुस्तक मेला प्रारंभ हुआ। नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में क्रय की जाने वाली पुस्तक स्टेशनरी यूनिफॉर्म इत्यादि उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से पुस्तक मेला का आयोजन 29 से 31 मार्च तक स्वीडिश मिशन स्कूल में किया जा रहा है।