सरीला: सरीला तहसील में जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहारा गांव में दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहारा गांव में मामूली विवाद के चलते तीन दबंग व्यक्तियों ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद भी पीड़ित व्यक्ति ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है ।