बिंदकी: बिंदकी तहसील में जन्म प्रमाण पत्र न बनाए जाने को लेकर अधिवक्ता संघ ने जताई नाराजगी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के तहसील में जन्म प्रमाण पत्र न बनाए जाने को लेकर अधिवक्ता संघ ने जमकर नाराजगी जाहिर किया। मंगलवार की दिन में 11 बजे अधिवक्ता संघ बिंदकी के अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव व महामंत्री प्रतिभा पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने तहसील के अंदर नारेबाजी किया व ढाई हजार से अधिक पेंडिंग पड़े जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग किया।