शाहपुरा: पीएम श्री वीर माता माणिककंवर राउमावि में आयोजित अभिरुचि शिविर का निरीक्षण ADPC कल्पना शर्मा ने किया
शाहपुरा के पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राउमावि में चल रहे 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का शनिवार को ADPC कल्पना शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण, कला एवं रचनात्मकता तथा खेल गतिविधियों का अवलोकन कर छात्राओं से संवाद किया। शर्मा ने डिजिटल साक्षरता, संगीत, नृत्य, पोस्टर निर्माण, योग, कबड्डी और खो-खो में छात्राओं के उत्साह की सराहना भी की।