सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाने में गुंडा परेड का आयोजन किया गया
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रविवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा थाना में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इसमें चिन्हित 9 व्यक्तियों को थाने पर उपस्थित कर उनके वर्तमान क्रियाकलापों की जानकारी ली गई तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की सख्त हिदायत दी गई.