बीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सेविका-आशा कार्यकर्ता व लाभार्थी महिलाएं सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-63 पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं के साथ आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता ने भाग लिया। इस दौरान सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया।