भिवानी: बोर्ड की सख्ती से आज प्रदेशभर में नकल का कोई मामला नहीं, बोर्ड अध्यक्ष ने भिवानी में दी जानकारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की समाजशास्त्र व उद्यमशीलता एवं डी.एल.एड. की Proficiency in Hindi Language विषय की परीक्षा नकल रहित, सुव्यवस्थित ढ़ंग से संचालित हुई। आज संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में 13114 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।