भिवानी: कोंट रोड पर मिनी बायपास, दक्षिण काली नव दुर्गा मंदिर से नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने भव्य ध्वजा यात्रा निकाली
नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में कोंट रोड, मिनी बायपास, स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर से भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम तक पहुंचेगी। इस अवसर पर मंदिर की प्रबंधक उर्मिला सैनी ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई, जिनकी मनोकामनाएँ पूरी हुई हैं।