ओरमांझी: बीआईटी मेसरा कैंपस में अज्ञात व्यक्ति ने एक छात्रा को ब्लेड से किया घायल
बीआईटी मेसरा कैंपस में बुधवार देर शाम करीब नौ बजे एक छात्रा को अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड मार कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद बीआईटी मेसरा के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि छेड़खानी करने वाले असामाजिक।तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया।