ओरमांझी: मोरहाबादी में बापू वाटिका के पास लोहरा समाज ने दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास लोहरा समाज की ओर से शनिवार दोपहर करीब दो बजे दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोहरा समाज के लोगों ने दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण का श्रद्धांजलि दी। इस दौरान काफी संख्या में लोहरा समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दिवंगत शिबू सोरेन के झारखंड निर्माण में योगदान को याद किया गया।