ओरमांझी: बरियातू में छठवें रांची जिला योगासन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, उत्पाद मंत्री उपस्थित
बरियातू में छठवें रांची जिला योगासन चैंपियनशिप का मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे भव्य सम्मान हुआ। इस दौरान उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। छठवें रांची जिला योगासन चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।