ओरमांझी: ईस्ट जेल रोड स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की बैठक आयोजित
ईस्ट जेल रोड स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हिंदी साहित्य भारती की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष बलराम पाठक ने की। बैठक में 27 जुलाई को पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय संगोष्ठी की समीक्षा की गई। एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया।