मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत रोजगार मेले में 91 युवाओं को मिला अवसर
________________
प्रतिभा सिंटेक्स ने 52 युवाओं का रोजगार के लिए किया चयन, आरसेटी से 39 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
________________
खरगोन 11 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम ऊन, विकासखण्ड खरगोन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए गए। मेले में प्रतिभा सिंटेक्स, पीथमपुर द्वारा 52 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया, वहीं आरसेटी द्वारा 39 युवाओं का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ ही उन्हें आवश्यक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। इस दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित इस रोजगार मेले से कुल 91 युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त हुए।
#JansamparkMP #khargone #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम